बिहार । शुरुआत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘महिला संवाद’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत महिलाओं तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए 50 विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहले ही दिन पूरे राज्य में 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।यह अभियान अगले 60 दिनों तक पूरे बिहार में चलेगा।
इस दौरान कुल 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। सरकार की ओर से बताया गया है कि इस अभियान के तहत 600 प्रचार गाड़ियां खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में जाकर महिलाओं से संवाद करेंगी और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।राज्य की राजधानी पटना में इस अभियान के तहत सबसे अधिक कार्यक्रम होंगे। यहां 1395 स्थानों पर ‘महिला संवाद’ का आयोजन किया जाएगा।
पूरे अभियान के दौरान हर दिन औसतन 1200 जगहों पर सुबह और शाम कार्यक्रम होंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक महिलाओं तक जानकारी पहुंचे।सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस अभियान का लक्ष्य करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का है। इसमें 1.35 लाख से अधिक जीविका समूह की महिलाएं शामिल होंगी। बिहार के सभी 38 जिलों को इस पहल में शामिल किया गया है, जिससे यह राज्यव्यापी अभियान बन गया है।
महिलाओं को मिलेगी योजनाओं की जानकारी‘महिला संवाद’ अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को उन सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है, जो उनके सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। इनमें महिला सशक्तिकरण नीति 2015, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, शराबबंदी नीति, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन अभियान, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना सहित अन्य कई योजनाएं शामिल हैं।