बिहार दिवस पर राष्ट्रपति, नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति, नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पटना। बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश भर के नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने बिहार की समृद्धि और विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प दोहराया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा, "बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोग अपनी प्रतिभा, संकल्प और परिश्रम से विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देते रहेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, "वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं। यह प्रदेश अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों की अहम भूमिका है। राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।"

गृह मंत्री अमित शाह बोले- बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा दी है। इतिहास से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। NDA सरकार प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, "बिहार वासियों को ‘बिहार दिवस’ की ढेरों बधाई। मेरी कामना है कि यह राज्य विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचे।

सीएम नीतीश कुमार ने किया बिहारवासियों का आह्वान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, "बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम अपने निश्चय से इसका भविष्य संवार रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में सभी का योगदान जरूरी है। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बिहार का गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विविधता इसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है। बिहार निरंतर समृद्धि की ओर बढ़ता रहे, यही कामना है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी दी शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म से पूरे विश्व को रोशन किया है। बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर बढ़ता रहे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।" वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बिहार को अखंड भारत का आधार बताते हुए कहा, "बिहार चाणक्य-चंद्रगुप्त की कर्मभूमि और देश का कंठहार है। यही बिहार है जिसने सत्य, अहिंसा और धर्म को कर्म से जोड़ा और आजादी की नींव को मजबूत किया।

बिहार दिवस पर हर ओर उल्लास

बिहार दिवस के अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में बिहार के इतिहास, संस्कृति और विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Views: 3
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND