24 करोड़ की लागत से नालंदा में बनेगा नया इनडोर शूटिंग रेंज : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

24 करोड़ की लागत से नालंदा में बनेगा नया इनडोर शूटिंग रेंज : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना। बिहार में खेल अधोसंरचना को लेकर एक और अहम पहल की गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याणबिगहा (नालंदा) में नया आउटडोर शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। इसके लिए 24 करोड़ 21 लाख 97 हजार रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कल्याणबिगहा स्थित 10 मीटर इनडोर शूटिंग रेंज देश के सर्वश्रेष्ठ रेंजों में से एक है, लेकिन 25 मीटर और 50 मीटर की सुविधाएं न होने से यह अधूरा था। अब यह कमी दूर की जा रही है।

नई परियोजना के तहत 25 मीटर और 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज का निर्माण होगा निर्माण स्थल, इनडोर रेंज से सटे पूरब और दक्षिण-पूर्व दिशा में खाली पड़ी भूमि पर होगा इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की राह खुलेगी स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षण और अभ्यास की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शूटिंग जैसे तकनीकी और सटीकता वाले खेलों में बिहार के खिलाड़ियों के पास अब अपनी ही धरती पर उन्नत प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह रेंज केवल नालंदा या बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका लाभ पूरा पूर्वी भारत उठा सकेगा। शूटिंग रेंज का विस्तार राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सहायक होगा इससे खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा यह निर्माण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव में होने के कारण स्थानीय विकास और जागरूकता को नई दिशा देगा। कल्याणबिगहा में बनने जा रहा 25 और 50 मीटर का आउटडोर शूटिंग रेंज, बिहार के लिए खेलों के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि होगी। यह न केवल राज्य की प्रतिभाओं को उभारने का मंच बनेगा, बल्कि नालंदा को राष्ट्रीय शूटिंग मानचित्र पर एक मजबूत स्थान भी देगा।

Views: 13
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND