21 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, नीतीश सरकार कर सकती है बड़ी घोषणाएं
पटना। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलने की संभावना है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम मुहर कैबिनेट की बैठक में लगनी बाकी है, लेकिन विधानसभा सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्र की तैयारी पूरी जोर-शोर से चल रही है।
पांच दिवसीय सत्र में हो सकती हैं अहम घोषणाएं
यह मानसून सत्र विशेष रूप से अहम माना जा रहा है क्योंकि यह वर्तमान 17वीं विधानसभा का आखिरी सत्र होगा। 5 दिवसीय इस सत्र में नीतीश कुमार की सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश कर सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी पेश किए जाने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि यह चुनावी वर्ष है और अगला विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित है, इसलिए इस सत्र में नीतीश सरकार जनता को साधने के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकती है। इसके बाद संभावित शीतकालीन सत्र नई सरकार के नेतृत्व में आयोजित होगा।
About The Author
