कल बिहार में चक्का जाम करेंगे राहुल गांधी, वोटर लिस्ट और श्रमिक नीतियों पर सरकार को घेरने की तैयारी

कल बिहार में चक्का जाम करेंगे राहुल गांधी, वोटर लिस्ट और श्रमिक नीतियों पर सरकार को घेरने की तैयारी

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां वे महागठबंधन के नेतृत्व में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ चक्का जाम आंदोलन की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विरोध की शुरुआत पटना के इनकम टैक्स चौराहा से होगी। वहां से काफिला शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चक्का जाम लोकतंत्र को बचाने की एक मजबूत पहल है।

राजेश राम ने आरोप लगाया कि BLO और ECR को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे चक्का जाम से पहले 50% वोटर फॉर्म का एनरोलमेंट पूरा कर लें। उन्होंने कहा 7 जुलाई को जारी बुलेटिन के मुताबिक 36.47% वोटरों का फॉर्म भराव हो चुका है, लेकिन पोर्टल पर सिर्फ 11.26% डेटा अपलोड दिखाया जा रहा है। यह पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि “वोटबंदी” की यह रणनीति दरअसल आम जनता के अधिकारों को कुचलने की साजिश है और राहुल गांधी इसके खिलाफ पूरे देश में आवाज़ उठा रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग में दखल देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि इस बार बिहार में महागठबंधन चूक जाए। वोटर लिस्ट से मूल वोटरों को हटाने की साजिश हो रही है, जैसा महाराष्ट्र में हुआ था। लेकिन बिहार की जनता इतनी जल्दी बहकावे में नहीं आने वाली।

प्रदर्शन का एक और मुद्दा राज्य सरकार की श्रमिक नीति है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार मजदूरों के खिलाफ फैसले लेकर उन्हें रोजगार और सुरक्षा से वंचित कर रही है। राहुल गांधी इस मुद्दे पर भी सरकार से दो-टूक सवाल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कोरोना महामारी, नोटबंदी और बेरोजगारी को लेकर जो चेतावनियां दी थीं, वह आज सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे देश की वास्तविक समस्याओं से जुड़े होते हैं। वे भविष्य की सच्ची तस्वीर दिखाते हैं, जिसे भाजपा बार-बार नकारती है और बाद में यू-टर्न लेती है।"

Views: 23
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND