सिवान : 35 हजार की घूस लेते राजस्व कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

सिवान : 35 हजार की घूस लेते राजस्व कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

सिवान।  बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में राज्य निगरानी (विजिलेंस) विभाग की टीम ने सिवान जिले के लकड़ीनबीगंज प्रखंड में तैनात राजस्व कर्मचारी गिरिश तिवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारी ने भूमि दाखिल-खारिज (म्युटेशन) के नाम पर 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित गोपालपुर निवासी अजित कुमार सिंह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और गिरिश तिवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पटना ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्त में आए गिरिश तिवारी पर पहले भी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अबकी बार वह निगरानी विभाग के शिकंजे में आ गया।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दाखिल-खारिज जैसे ज़रूरी काम के लिए आम नागरिकों से रिश्वत मांगना आम हो गया है, लेकिन विजिलेंस की इस कार्रवाई से भ्रष्ट कर्मियों में भय का माहौल बन सकता है।

अजित कुमार सिंह ने बताया कि, "गिरिश तिवारी ने जमीन दाखिल-खारिज कराने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की थी। जब हमने मना किया, तो उसने प्रक्रिया लंबित रखने की धमकी दी। इस पर हमने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी।

Views: 23
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND