सुदूर गांव सुअरलेटी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, एलईडी वैन से किया गया जागरूकता प्रसार
नवादा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे "महिला संवाद कार्यक्रम" के अंतर्गत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव सुअरलेटी में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी गई। कार्यक्रम में बीडीओ संजीव झा, अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी राम अवध सिंह, जीविका बीपीएम मनीष कुमार, नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार, विभूति नारायण तिवारी, पिंकू कुमार, सत्येंद्र रविदास, नवीन कुमार सिंह, अजय कुमार सहित जीविका की दीदियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बीडीओ संजीव झा ने बताया कि यह राज्यस्तरीय एलईडी प्रचार वाहन न सिर्फ सरकारी योजनाओं का प्रसार कर रहा है, बल्कि महिलाओं की आकांक्षाओं, आवश्यकताओं एवं समस्याओं का फीडबैक भी एकत्र कर रहा है।
यह वाहन प्रखंड क्षेत्र के हरेक पंचायत में 60 से 65 दिनों तक भ्रमण करेगा और ग्राम संगठनों के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगा।
About The Author
