सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित
दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उसके बाद बने हालात पर विस्तार से जानकारी साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन DB ऐप पर लाइव देखा जा सकेगा। एप खोलते ही सबसे ऊपर दिख रहे लाइव बैनर पर क्लिक करके आप सीधे रियल टाइम वीडियो लिंक पर पहुंच सकते हैं। यहां बिना किसी रुकावट के पूरा भाषण देखा जा सकता है।
सीजफायर के बाद बीते तीन दिन से थल सेना, वायु सेना और नौसेना के DGMO (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस) लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इन प्रेस कॉन्फ्रेंसों में सैन्य कार्रवाई, नियंत्रण रेखा पर स्थिति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई थी। आज खुद प्रधानमंत्री देश के सामने पूरी स्थिति रख सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर, न सिर्फ देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ऑपरेशन के तहत भारत ने सीमित कार्रवाई के माध्यम से आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, जिससे सीमा पार से हो रही घुसपैठ और गोलीबारी पर अंकुश लगा।प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण संबोधन को लेकर देशभर में उत्सुकता है, क्योंकि यह न केवल हालिया घटनाक्रम की व्याख्या करेगा, बल्कि आने वाले दिनों की राजनयिक और सैन्य दिशा भी तय करेगा।
About The Author
