अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट संख्या AI-171) का भीषण हादसा देश के लिए एक गहरा और असहनीय झटका साबित हुआ। दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद, यह विमान 1:40 बजे 625 फीट की ऊंचाई पर क्रैश हो गया। हादसा इतना भयावह था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और विमान टकराकर अस्पताल के डॉक्टरों के हॉस्टल में जा घुसा।

इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का दुखद निधन हो गया। वे अन्य यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा साबित हुई। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने उनके निधन की पुष्टि की, जिसके बाद पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित देशभर के तमाम नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और इस अपूरणीय क्षति पर दुख जताया है। विजय रूपाणी का राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। वे न केवल एक सुलझे हुए राजनेता थे, बल्कि जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका अचानक यूं चला जाना गुजरात की राजनीति में एक शून्य छोड़ गया है।

Views: 86
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND