बाढ़-भूस्खलन प्रभावित राज्यों को केंद्र से राहत, 1,066.80 करोड़ रुपए मंजूर

बाढ़-भूस्खलन प्रभावित राज्यों को केंद्र से राहत, 1,066.80 करोड़ रुपए मंजूर

दिल्ली। केंद्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड जैसे बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी करने को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा, मोदी सरकार हर स्थिति में राज्यों के साथ दृढ़ता से खड़ी है। केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित असम, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, केरल और उत्तराखंड राज्यों के लिए एसडीआरएफ के अंतर्गत केंद्रीय हिस्से के रूप में 1,066.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

अमित शाह ने बताया कि इस वर्ष अब तक देश के 19 राज्यों को एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन कोष) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) निधि से 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहायता बाढ़, भूस्खलन, चक्रवात, अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्यों को राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए दी जा रही है।

गौरतलब है कि असम, मेघालय और मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में हाल ही में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, केरल और उत्तराखंड में भी अतिवृष्टि और भूस्खलन की घटनाओं से जान-माल का नुकसान हुआ है। कई इलाकों में सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे यातायात और राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है।

Views: 9
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND