अंतरिक्ष से लौटे भारतीय बेटे शुभांशु शुक्ला, 20 दिन के मिशन ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष से लौटे भारतीय बेटे शुभांशु शुक्ला, 20 दिन के मिशन ने रचा इतिहास

 दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री, 20 दिन तक अंतरिक्ष में रहने के बाद, सोमवार को धरती पर सकुशल लौट आए। स्पेसएक्स के ड्रैगन यान ने अमेरिकी समयानुसार दोपहर तीन बजे कैलिफोर्निया के समुद्री तट के पास सफल स्प्लैशडाउन किया। चारों यात्री रविवार शाम को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लौटने के लिए रवाना हुए थे और करीब 23 घंटे का लंबा अंतरिक्ष सफर तय कर धरती पर वापस पहुंचे।

शुभांशु और उनकी टीम ने 25 जून को दोपहर में अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। अगले ही दिन यानी 26 जून को ये अंतरिक्ष यात्री ISS पहुंच गए थे। वहां इन्होंने माइक्रोग्रैविटी में कई अहम वैज्ञानिक प्रयोग किए। यह मिशन निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सियम स्पेस के चौथे अभियान के तहत पूरा हुआ।

शुभांशु की कामयाब वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं। उन्होंने अपने साहस और समर्पण से करोड़ों भारतीयों के सपनों को नई उड़ान दी है। यह मिशन भारत के मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान की दिशा में एक और मजबूत कदम है। भारत अब अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है। शुभांशु शुक्ला की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के अंतरिक्ष अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जगा रही है।

Views: 21
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND