धनबाद: BCCL के क्लर्क और CMPFO अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद: BCCL के क्लर्क और CMPFO अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

धनबाद | धनबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और कोयला खान भविष्य निधि संगठन (CMPFO) के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत रिटायरमेंट फंड की निकासी के बदले मांगी जा रही थी।

एक पीड़ित व्यक्ति रिटायरमेंट के पैसे निकालने के लिए BCCL के बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। वहीं कार्यरत क्लर्क धीरज निषाद ने इस काम के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांगी। परेशान होकर पीड़ित ने CBI से शिकायत की।

CBI ने शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में CBI टीम ने छापा मारा और क्लर्क धीरज निषाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

CBI ने जांच के दौरान CMPFO (कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) के सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों ने मिलकर रिटायरमेंट फंड की फाइल पास करने के लिए घूस की मांग की थी।

CBI सूत्रों के मुताबिक, यह एक पूर्व-नियोजित ट्रैप ऑपरेशन था, जिसमें दोनों अधिकारियों को ठोस सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की पूछताछ के लिए दोनों को रांची स्थित CBI कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

Views: 9
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts