हजारीबाग : बड़कागांव में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ पकड़ा गया, ACB ने दबोचा

हजारीबाग : बड़कागांव में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ पकड़ा गया, ACB ने दबोचा

हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में एक बड़ा मामला उजागर हुआ है, जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर जारीबाग स्थित अंचल कार्यालय परिसर में की गई, जिससे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

ACB को यह कार्रवाई बकाउल्लाह खान नामक एक आवेदक की शिकायत पर करनी पड़ी, जिन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का LPC (भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। 10 दिन पहले उन्होंने फॉर्म जमा किया था, लेकिन कर्मचारी प्रह्लाद मांझी ने एलपीसी देने के एवज में 5000 रुपए की मांग की थी।

शिकायत में कहा गया कि बकाउल्लाह खान की जमीन का खाता नंबर 21 और प्लॉट नंबर 98,378 है, जिसका कुल रकबा 26½ डिसमिल है। रिश्वत मांगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया।

ACB की टीम ने पहले शिकायत की पुष्टि की और फिर जाल बिछाकर प्रह्लाद मांझी को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें ACB के कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हजारीबाग ACB के एसपी आरिफ इकराम ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि, "हमारी टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।" उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी भी सरकारी कार्यालय में उनसे रिश्वत मांगी जाती है, तो बिना डर के ACB को सूचित करें।

इस कार्रवाई के बाद बड़कागांव अंचल कार्यालय समेत अन्य राजस्व और सरकारी कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया है। कई कर्मचारी अब सतर्क होकर काम करने लगे हैं और ACB की संभावित छापेमारी से बचने के लिए फाइलों की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

 

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts