पश्चिमी सिंहभूम: सारंडा जंगल में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम: सारंडा जंगल में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम।  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना झारखंड-ओडिशा बॉर्डर के बालिबा और बाबुडेरा जंगल के बीच सर्च अभियान के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 197 बटालियन इलाके में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED में विस्फोट हो गया, जिससे तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। जहां घटना हुई है, वह इलाका पहले से नक्सल प्रभावित माना जाता है। विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मौके पर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts