गढ़वा की लावण्या प्रकाश ने जेईई मेंस में हासिल की बड़ी सफलता, राज्य में बनी टॉपर

राज्य में लड़कियों में प्रथम और कुल मिलाकर दसवीं रैंक प्राप्त की

गढ़वा की लावण्या प्रकाश ने जेईई मेंस में हासिल की बड़ी सफलता, राज्य में बनी टॉपर

गढ़वा। जिले के प्रकाश कुमार सिन्हा और आरती सिन्हा की पुत्री लावण्या प्रकाश ने जेईई मेन्स 2025 के पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में लड़कियों में पहला स्थान और सभी छात्रों में दसवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 99.7350480 परसेंटाइल हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

रांची के नारायण आईआईटी कोचिंग से की थी तैयारी

लावण्या प्रकाश ने अपनी परीक्षा की तैयारी रांची के नारायण आईआईटी कोचिंग केंद्र से की थी। वे बचपन से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में उन्होंने गढ़वा जिले में दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई का सपना

लावण्या का सपना आईआईटी मुंबई या आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करना है। वे आगे चलकर एक टेक्नोक्रेट अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

परिवार में शिक्षा की मजबूत परंपरा

लावण्या के परिवार में शिक्षा का माहौल है। उनकी बड़ी बहन परी प्रियदर्शनी ने भी वर्ष 2020 में दसवीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और वर्तमान में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, उनका छोटा भाई कुशाग्र किशोर भी एक मेधावी छात्र है और भविष्य में न्यायिक पदाधिकारी बनने की इच्छा रखता है।

जिलेभर में बधाइयों का तांता

लावण्या प्रकाश की इस उपलब्धि पर गढ़वा जिले के प्रतिष्ठित लोगों, शिक्षाविदों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

Views: 22
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts