रांची: झारखंड सरकार ने 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

रांची: झारखंड सरकार ने 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में प्रशासनिक कार्यों में गति और प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। कुल 56 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, कुछ का तबादला किया गया है, और कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जानिए किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई:

अमिताभ कौशल: वर्तमान में सचिव, वाणिज्य कर विभाग हैं। इन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

राजेश कुमार शर्मा: सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग बने रहेंगे। साथ ही, उन्हें नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अरवा राजकमल: वर्तमान में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। वे सचिव, भवन निर्माण विभाग हैं, साथ ही साथ:

प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड

स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन

सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग

सचिव, उद्योग विभाग

अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड

अतिरिक्त प्रभार: खान आयुक्त

ए. दोड्डे: अब तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। उन्हें विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें निदेशक, भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राजेश्वरी बी: इन्हें वित्त विभाग के विशेष सचिव पद से स्थानांतरित कर अब निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है।

Views: 23
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts