रामगढ़: CCL के दो अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रामगढ़: CCL के दो अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रामगढ़। रामगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिरका स्थित सीसीएल परियोजना कार्यालय में ओवरमैन सतेंद्र महतो और सेफ्टी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। CBI की इस कार्रवाई से परियोजना कार्यालय में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने कर्मचारी जगदीश तांती से किसी कार्य के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

तांती ने इस मामले की शिकायत CBI से की, जिसके बाद एक सुनियोजित योजना के तहत जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, CBI की टीम ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

CBI ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर रांची स्थित अपने मुख्यालय ले जाया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान परियोजना कार्यालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। सीबीआई की यह कार्रवाई सिरका परियोजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलती है और अन्य अधिकारियों के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। CBI की छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद से परियोजना कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Views: 4
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND