रांची: भारी बारिश की चेतावनी के बाद 19 जून को स्कूल रहेंगे बंद

रांची: भारी बारिश की चेतावनी के बाद 19 जून को स्कूल रहेंगे बंद

रांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही इसका असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19 जून को रांची में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने गुरुवार, 19 जून को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

KG से 12वीं तक के सभी स्कूलों पर रहेगा असर

रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय—सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालय और निजी स्कूल—जो कक्षा केजी से लेकर 12वीं तक संचालित हैं, उन्हें 19 जून को बंद रखा जाएगा।

बुधवार को भी जारी रही बारिश

बुधवार को भी रांची सहित राज्य के कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी रही।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने रांची को 19 जून के लिए रेड जोन में रखते हुए अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए यह निर्णय लिया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए एक दिन के लिए स्कूलों को बंद रखना आवश्यक है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Views: 25
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts