रांची: झारखंड कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत : प्रदेश प्रभारी के. राजू
रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने माना है कि पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी उसका ग्राम और निकाय स्तर पर कमजोर संगठन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ध्यान पूरी तरह से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर केंद्रित है, ताकि पार्टी जनता से सीधे जुड़ सके।
वे गुरुवार को रांची में आयोजित जिला पर्यवेक्षकों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि नीचे के स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की कमजोरी के कारण कांग्रेस अपनी बात आम जनता तक नहीं पहुंचा पा रही है, जिसका असर सीधे चुनाव परिणामों पर पड़ा है।
चुनावों में हार के पीछे जमीनी संगठन की कमी
के. राजू ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी को कई सीटों पर मामूली मतों से हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं था। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर 10 से 50 कांग्रेस समर्थक मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए।
उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे प्रखंड और मंडल अध्यक्षों को झारखंड कांग्रेस एप में रजिस्टर करें, और उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित करें, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। अब तक 214 प्रखंड अध्यक्ष एप पर रजिस्टर हो चुके हैं, बाकी को भी जल्द जोड़ा जाएगा
About The Author
